
भारतीय शूटर मनु भाकर पेरिस ओलिंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। वे रविवार 28 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे से इस इवेंट के फाइनल में मेडल के लिए निशाना लगाएंगी।
मनु ने क्वालिफिकेशन इवेंट में 600 में से 580 पॉइंट्स हासिल किए और 45 शूटर्स में तीसरे स्थान पर रहीं। इस इवेंट में दूसरी भारतीय शूटर रिद्म सांगवान फाइनल में नहीं पहुंच पाई।
सांगवान 573 पॉइंट्स के साथ 15वें नंबर पर रही। टॉप-8 शूटर ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। मनु मेडल ला सकती है।
10 मीटर एयर पिस्टल मेंस इवेंट में भारतीय निशानेबाज सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। सरबजोत 9वें और अर्जुन 18वें स्थान पर रहे
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162733
Total views : 8187268