सेजेस सरगांव में पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली-स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी हिंदी माध्यम वि‌द्यालय सरगांव में केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों को पूर्ण करने उसे बेहतर बनाने के साथ ही  छ ग शासन के आदेशानुसार पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन संकुल स्तर पर किया गया .

जिसमे संकुल केंद्र बालक सरगांव के अंतर्गत आने वाले वि‌द्यालय प्राथमिक शाला खपरी साहू मोहल्ला, हाकिम नगर सरगांव, करही, नगपुरा, पूर्व माध्यमिक शाला सरगांव, नगपुरा एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी हिंदी माध्यम सरगांव में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों के पालक के साथ. साथ जनप्रतिनिधि नरेन्द्र शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा,  कैलाश सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष सरगांव,परमानन्द साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत सरगांव,पंकज वर्मा पार्षद, विष्णु राजपूत,  पोषण यादव समेत समस्त पार्षद एवं पत्रकार गण एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मुंगेली से नोडल अधिकारी जीतेन्द्र बावरे सहायक संचालक उपस्थित थे।

सर्व प्रथम समस्त अतिथियों और पालकों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। इस बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने उदबोधन में शासकीय योजनाओ का शिक्षा विभाग में महत्त्व को बताया।

पालकों ने अपने बच्चों के सर्वांगीन विकास के लिए शाला से मिलकर काम करने का संकल्प लिया। शासन ‌द्वारा निर्धारित बारह बिन्दुओ को व्याख्याता नरेन्द्र दीक्षित ने विस्तार से समझाते हुए पालकों को उनके भूमिका से अवगत कराया समस्त अधिकारियों ने अपने उदबोधन में शिक्षा के महत्व को प्रकाशित किया।

नोडल अधिकारी बावरे द्वारा पालक शिक्षक बैठक के उ‌द्देश को प्रतिपादित किया गया । संस्था की प्राचार्य डॉ स्नेहलता चंद्रा ने बच्चों के विकास के लिए माता पिता के सक्रियता को प्राथमिकता देते हुए आये हुए समस्त अतिथियों एवं पालको के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में संकुल समन्वक  रेखराम राजपूत समेत संकुल के एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी हिंदी माध्यम सरगांव के समस्त शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में समस्त अतिथियों के ‌द्वारा शाला परिसर में माँ के नाम एक वृक्ष के तहत वृक्षारोपण किया गया ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *