कोंडागांव जिले के 231 संकुलों में पालक शिक्षक मेगा बैठक संपन्न..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ शासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशन में केंद्र सरकार द्वारा लाई गई नई शिक्षा नीति-2020 के समस्त लक्ष्यों को पूर्ण करने और उसके बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए पालकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से पूरे राज्य में पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया।

इसी तारतम्य में जिला शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा से जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कोंडागांव के कुल 231 संकुलों में बहुत ही जोर शोर से उत्साहपूर्वक पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया।


इस मेगा बैठक में पालकों के साथ तेरह बिंदुओं पर बहुत ही रुचिपूर्वक चर्चा परिचर्चा किया गया।ये तेरह बिंदु इस प्रकार से हैं-1. मेरा कोना 2.छात्र दिनचर्या 3.बच्चे ने आज क्या सीखा 4.बच्चा बोलेगा बेझिझक 5.बच्चों की अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा 6.पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करना 7. बस्ता रहित शनिवार 8.बच्चों की आयु कक्षानुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी 9. जाति आय निवास प्रमाण पत्र 10. न्यौता भोज 11.विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं,छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी पर चर्चा 12.विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म से पालकों को अवगत करवाना 13. NEP- 2020 के लक्ष्यों को प्राप्त करना,इन सभी तेरह बिंदुओं पर शिक्षकों और पालकों के बीच बहुत ही सकारात्मक चर्चा परिचर्चा हुआ।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ब्लॉक और जिला स्तर पर नोडल अधिकारी भी बनाए गए थे जिनके मार्गदर्शन में जिले के समस्त 231 संकुल समन्वयकों की सहायता से यह आयोजन संपन्न हुआ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *