जैतपुर एक्सटेंशन में हड़कंप: घर में LPG सिलेंडर से भड़की भीषण आग, बड़ा हादसा टला
सुबह-सुबह लगी आग से इलाके में मची अफरा-तफरी, दमकल की टीम ने समय रहते पाया काबू
दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जैतपुर एक्सटेंशन इलाके में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक रिहायशी मकान में एलपीजी सिलेंडर से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया।
दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 9 बजे मिली, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। आग घरेलू सामान के साथ-साथ एलपीजी सिलेंडर तक फैल गई थी, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई।
अधिकारी ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 9:50 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर सिलेंडर से गैस लीकेज की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल रहा, लेकिन समय रहते दमकल कर्मियों की कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8172329
Total views : 8201314