रायगढ़ : जिले के तमनार रेंज में हाथी के शावक का शव मिलने से वन विभाग की चिंता बढ़ गई है।
मौके पर पहुंची वन टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
वन विभाग ने आसपास के इलाके में हाथियों के झुंड की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। तमनार रेंज के साथ-साथ धर्मजयगढ़ और रायगढ़ वन मंडल में हाल ही में हाथी शावकों की मौत की घटनाओं में लगातार इजाफा देखा जा रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8159214
Total views : 8181860