लगभग 2 सौ बच्चों में से केवल एक दर्जन बच्चे ही पहुंचे स्कूल, प्राचार्य ने छुट्टी कर उन्हें भी भगा दिया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

लगभग 2 सौ बच्चों में से केवल एक दर्जन बच्चे ही पहुंचे स्कूल, प्राचार्य ने छुट्टी कर उन्हें भी भगा दिया

निरीक्षण करते हुए आ धमके डीईओ, प्राचार्य सहित 9 शिक्षकों को नोटिस

प्राचार्य ने बिना आवेदन के नदारद शिक्षकों का सीएल हाजिरी पंजी में चढ़ाया

बिलासपुर, 1 जुलाई 2025/कोटा विकासखंड के ग्राम खोंगसरा हॉयर सेकंडरी स्कूल के निरीक्षण में भारी अव्यवस्था पकड़ी गई। शनिवार को सवेरे की स्कूल में लगभग 2 सौ की दर्ज संख्या में से केवल एक दर्जन बच्चे उपस्थित हुए। स्कूल प्राचार्य ने इन बच्चों को पढ़ाई कराने के बजाय छुट्टी कर दी। उन्हें घर जाने को कह दिया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल तिवारी इसी दौरान निरीक्षण करते हुए लगभग 11 बजे अचानक स्कूल पहुंच गए । पूछताछ किए जाने पूरा माजरा सामने आया। यही नहीं प्राचार्य ने बिना आवेदन पत्र के गैरहाजिर 4 शिक्षकों की उपस्थिति पंजी में सीएल चढ़ा दिया था। आवेदन पत्र मांगने पर बगलें झांकने लगे। श्री लहरें वहां प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदस्थ हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता और लापरवाही मानते हुए प्राचार्य सहित 9 शिक्षक और कर्मचारी को शो काज नोटिस जारी किए हैं। बिना आवेदन पत्र के अनुपस्थित शिक्षकों में लेक्चरर एम मीणा, सविता गांगुली, व्यायाम निदेशक डॉक्टर किरण सरावगी और एक कर्मचारी डीके चतुर्वेदी शामिल हैं। कुछ शिक्षक उपस्थित जरूर थे। गप्पे हांकते पाए गए। स्कूल में अभी तक न तो उनके द्वारा टाइम टेबल जारी किया गया है और न ही पाठ्यक्रम पंजी बनाई गई है। डायरी भी संधारित होना नहीं पाया गया। ऐसे लापरवाह किस्म के गैर जिम्मेदार 4 शिक्षकों को भी नोटिस जारी की गई है। इसके विपरीत खैरा (छपोरा) स्कूल के निरीक्षण में व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। बच्चे उपस्थित थे। कापी किताब वितरित हो चुके हैं। बच्चे उत्साह के साथ मध्याह्न भोजन ले रहे थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *