सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़ (शैलेश शर्मा): कर्मचारियों की सुरक्षा और बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रायगढ़ जिले में पुलिस द्वारा विभिन्न प्लांटों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशानुसार, थाना पूंजीपथरा में नलवा स्टील एंड पॉवर प्लांट में 21 सितंबर 2024 को साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय और थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा ने प्लांट अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा के महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

डीएसपी उपाध्याय ने साइबर अपराध जैसे फ़िशिंग, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड और सोशल मीडिया हैकिंग के खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कैसे लोग इन अपराधों से प्रभावित हो रहे हैं और इससे बचने के लिए क्या उपाय अपनाने चाहिए। वहीं, थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया और दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय सुझाए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया और अंत में साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की मांग की।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *