OPPO K13X 5G आज होगा लॉन्च, पहले ही जान लें कीमत से लेकर सब कुछ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

OPPO K13X 5G Launching Today in India: ओप्पो का नया 5जी फोन भारत में आज यानी 23 जून, सोमवार को लॉन्च होने वाला है। कम बजट में बेहतरीन फीचर्स के साथ ओप्पो के13एक्स 5जी लॉन्च हो रहा है।

दोपहर 12 बजे ओप्पो के13एक्स 5जी लॉन्च कर दिया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर लाइव होने के साथ ओप्पो के13एक्स की कीमत और फीचर्स का खुलासा हो जाएगा। ओप्पो की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर ओप्पो के13एक्स 5जी लॉन्च हो जाएगा। आइए लॉन्च से पहले ही ओप्पो के13एक्स 5जी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OPPO K13X 5G Price and Availability

ओप्पो के13एक्स 5जी को बजट फ्रेंडली फोन बताया जा रहा है। इसके तीन रैम वेरिएंट लॉन्च हो सकते हैं। 4GB रैम +128GB स्टोरेज, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ फोन उपलब्ध होगा। इसके दो कलर ऑप्शन्स- मिडनाइट वॉयलेट और सनसेट पीच है। खरीदने के लिए फोन को फ्लिपकार्ट और ओप्पो की ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध किया जाएगा। इसकी कीमत 15 हजार रुपये तक हो सकती है।

OPPO K13X Specifications

ओप्पो के13एक्स फोन के बारे में काफी कुछ लॉन्च से पहले ही पता चल चुका है। इस फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ डिस्प्ले होगा। ग्लॉव्स टच सपोर्ट के साथ आने वाले डिस्प्ले में 1000 निट्स तक ब्राइटनेस स्क्रीन है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट मिलेगा जो फोन को बेहतरीन ढंग से चलाने में मदद करेगा। ये एक डैमेजप्रूफ 360 डिग्री आर्मल बॉडी के साथ आने वाला फोन होगा जो अचानक गिरने पर भी टूटेगा नहीं। इसमें IP65 रेटिंग का सपोर्ट मिलेगा, जो फोन को पानी और धूल से सुरक्षित रखेगा।

OPPO K13X 5G Battery and Camera

ओप्पो के13एक्स 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सेल का मुख्य कैमरा और 2 मेगापिक्सेल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। आगे की तरफ से वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। इसमें AI पावर्ड कैमरा सेटअप भी मिलेगा।

बैटरी की बात करें तो 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W सुपरवूक फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ है। दावे अनुसार इस फोन की बैटरी 5 साल की ड्यूरेबिलिटी के साथ है। सिर्फ 37 मिनट में इसकी बैटरी 50 फीसदी तक फुल चार्ज हो सकती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *