ऑपरेशन मुस्कान: मुंगेली पुलिस ने भोपाल से बरामद की गुम नाबालिग बालिका, दुष्कर्म आरोपी उमेश उर्फ विक्की राय गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली: पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने भोपाल (मध्य प्रदेश) से एक गुम नाबालिग बालिका को बरामद कर लिया। साथ ही, बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी उमेश उर्फ विक्की राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई जिले में गुमशुदा बच्चों की तलाश और महिला अपराधों के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से की गई है।थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में दर्ज अपराध क्रमांक 486/2025 के तहत 29 अक्टूबर 2025 को एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार, 26 अक्टूबर 2025 को आरोपी ने शादी का झांसा देकर बालिका को बहला-फुसलाकर भगा लिया था।

इसके बाद आरोपी ने बालिका के साथ लगातार दैहिक शोषण किया। पुलिस ने मुखबिरों की सूचना और साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपी का सुराग लगाया।अति. पुलिस अधीक्षक नवनीत छाबड़ा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में गठित टीम ने 8 नवंबर 2025 को भोपाल के रायल क्रिस्टल कॉलोनी, अवधपुरी क्षेत्र में छापा मारा।

वहां आरोपी उमेश उर्फ विक्की राय (उम्र 19 वर्ष, निवासी नवागांव घुठेरा, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली) के कब्जे से बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पीड़िता का बयान दर्ज करवाया गया और चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें आरोपी के अपराध की पुष्टि हुई।

आरोपी के खिलाफ पहले धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था, लेकिन जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर धारा 87, 64(1), 64(2)(ड) बीएनएस तथा 4 और 6 पाक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। 10 नवंबर 2025 को आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, प्रधान आरक्षक दिलीप साहू, आरक्षक बालीराम ध्रुव, जलेश्वर कश्यप, रामकिशोर कश्यप, बसंत डाहिरे और महिला आरक्षक वृंदा पंद्राम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एसपी भोजराम पटेल ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत जिले में गुमशुदा बच्चों और महिलाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *