ड्रीम 11 में नौकरी का झांसा देकर युवक का अपहरण, जबरन चलवाया जा रहा था ऑनलाइन सट्टा ऐप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को ड्रीम 11 में नौकरी दिलाने का झांसा देकर झारखंड ले जाया गया और फिर उसका अपहरण कर लिया गया। यह पूरा मामला वैशालीनगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रजत शाह नामक युवक को आरोपी सिमरन कौर और राहुल पासवान 11 मई को झारखंड लेकर गए थे। उन्होंने रजत को बताया था कि उसे ड्रीम 11 से जुड़े किसी प्रोजेक्ट में काम दिया जाएगा। लेकिन झारखंड पहुंचने के बाद, आरोपियों ने रजत को ‘रेड्डी अन्ना’ नामक एक ऐप चलाने के लिए मजबूर किया, जो कि एक ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म है और कथित रूप से चर्चित महादेव ऐप नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी सिमरन कौर, जो भिलाई की रहने वाली है, और झारखंड के निवासी राहुल पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *