रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने साल 2026 के लिए सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के सार्वजनिक अवकाशों की सूची राजपत्र में प्रकाशित कर दी है। नए साल में कर्मचारियों को कुल 16 सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे।
सामान्य अवकाश की संख्या 23 होगी, जबकि ऐच्छिक अवकाश 56 निर्धारित किए गए हैं। हालांकि, फाइव-डे वर्किंग सिस्टम की वजह से कर्मचारियों केवल तीन ही ऐच्छिक अवकाश ले पाएंगे। इसके अलावा, सालभर में 100-102 दिन शनिवार और रविवार की छुट्टियों के रूप में आएंगे।
राज्य सरकार ने ध्यान दिलाया है कि कुछ बड़े त्योहार जैसे दीपावली और महाशिवरात्रि रविवार को पड़ रहे हैं, इसलिए उन दिनों का अतिरिक्त छुट्टी लाभ कर्मचारियों को नहीं मिलेगा।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236502
Total views : 8283965