जशपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरसई का मामला, जांच शुरू
जशपुर: जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरसई में छात्रों को बाइबिल की प्रतियां बांटे जाने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। आरोप है कि विद्यालय के एक व्याख्याता ने कक्षा में बाइबिल की पुस्तिकाएं वितरित कीं, जिसे प्रशासन ने गंभीर प्रशासनिक उल्लंघन माना है।
जानकारी के अनुसार, 10 फरवरी को व्याख्याता दीपक तिग्गा विलंब से विद्यालय पहुंचे और बिना प्राचार्य को सूचित किए सीधे कक्षा में चले गए। आरोप है कि उन्होंने वहां विद्यार्थियों के बीच बाइबिल की प्रतियां वितरित कीं। मामला सामने आने के बाद छात्रों के बैग की जांच की गई, जिसमें 14 प्रतियां बरामद होने की बात कही जा रही है।
प्राचार्य ने इस घटना को नियमों की अनदेखी बताते हुए संबंधित व्याख्याता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को भी दे दी गई है तथा आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। वहीं, इस घटना को लेकर संबंधित व्याख्याता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग भी उठ रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155411
Total views : 8175751