डिजीटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री में धीमी प्रगति पर 130 पटवारियों को नोटिस जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- डिजीटल क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री में धीमी प्रगति और शतप्रतिशत नक्शा बटांकन, किसान पंजीयन, त्रुटिरहित गिरदावरी, ई गिरदावरी कार्य में रूचि नहीं लेने पर जिले के 130 पटवारियों पर कार्यवाही की गई है।

कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज ने मुंगेली तहसील अंतर्गत 48 पटवारियों, लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी ने 46 पटवारियों और पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा ने 36 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


गौरतलब है कि डिजीटल क्राप सर्वे के लिए शासन द्वारा लगातार निर्देश दिए जाते रहे हैं और मुख्यमंत्री द्वारा इसकी समीक्षा भी की गई है। मुख्यमंत्री ने बैठक में डिजीटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में जिले की प्रगति रिपोर्ट पर असंतोष व्यक्त करते हुए काम में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

समीक्षा बैठक के बाद कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे राजस्व अमले की निगरानी कड़ाई से करें और जिम्मेदारों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें। इसी कड़ी में यह कार्यवाही की गई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *