बिना आईडी प्रूफ के एंट्री नहीं, सभी पंडालों में CCTV कैमरे लगाने जरूरी..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गरबा जिहाद की आती खबरों के बीच, जहां गरबा संचालक अपने हिसाब से गाइडलाइन तय कर रहे थे। जिला प्रशासन ने कलेक्टर के आदेश से भोपाल जिले के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होने वाले गरबा डांडिया और दूसरे सांस्कृतिक कार्यक्रम को आयोजित करने वाली समितियों के लिए आदेश जारी किए हैं।

दरअसल, भोपाल में गरबा को लेकर कई बड़े-बड़े आयोजन होते हैं जिसमें लाखों की संख्या में भीड़ जुटती है। ऐसे में जिला प्रशासन ने बढ़ती भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया है।

वहीं, आपको बता दें कि भोपाल में गरबा पंडालों में होर्डिंग लगने शुरू हो गए हैं। होर्डिंग पर लिखा है- “गरबे के पंडाल में जिहादियों का आना सख्त मना है। पकड़े जाने पर घर वापसी कराई जाएगी या उचित व्यवस्था की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, ये होर्डिंग अवधपुरी श्री कृष्ण सेवा समिति गरबा पंडाल की टीम की ओर से लगाया गया है। होर्डिंग पर लट्ठ और जूते-चप्पल की तस्वीर भी लगी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *