चक्रधरपुर मंडल में NI कार्य: कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला मार्ग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

  रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों को और अधिक सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अधोसंरचना विकास के कार्य व्यापक स्तर पर कराये जा रहे हैं  इसी क्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा केबिन (ए) से राउरकेला सेक्शन के मध्य पाँचवीं लाइन के कमीशनिंग से संबंधित नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य विभिन्न चरणों में किया जाएगा। इस दौरान आवश्यक ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित कुछ ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।

*प्रभावित होने वाली गाड़ियों का विवरण इस प्रकार हैः-*

*रद्द होने वाली गाडियां :-*

 दिनांक 25, 26, 27, 28, 29, 30 सितम्बर 2026 तथा 01, 02, 04, 05, 06, 07, 11, 12 व 13 अक्टूबर 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एवं टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18109/18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
 दिनांक दिनांक 25, 26, 27, 28, 29, 30 सितम्बर 2026 तथा 01, 02, 04, 05, 06, 07, 11, 12 व 13 अक्टूबर 2026 को टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
 दिनांक 26, 27, 28, 29, 30 सितम्बर 2026 तथा 01, 02, 03, 05, 06, 07, 08, 12, 13, व 14 अक्टूबर 2026 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
 दिनांक 28 सितम्बर तथा 12 अक्टूबर 2026 को नांदेड़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
 दिनांक 30 सितम्बर तथा 14 अक्टूबर 2026 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
 दिनांक 29 सितम्बर 2026 को एलटीटी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 01001 एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
 दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 01002 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
 दिनांक 01 व 13 अक्टूबर 2026 को हटिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
 दिनांक 02 व 14 अक्टूबर 2026 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
 दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22843 बिलासपुर- बक्सर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
 दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को बक्सर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
 दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को हटिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
 दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को एलटीटी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
 दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
 दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को सीएसएमटी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
 दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को आरा एवं दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

*परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ी :-*

 दिनांक 30 सितम्बर तथा 01 व 12 अक्टूबर 2026 को पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटक-सम्बलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी ।

*देरी से चलने वाली गाड़ी :-*

  दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी    गीतांजली अपने निर्धारित समय से 02 घंटे देरी से रवाना होगी ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment