
दंतेवाड़ा — देश की लोह अयस्क उत्पादन एवं प्रेषण की अव्वल नव रत्न कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम यानी एनएमडीसी को 7 अगस्त को देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित एक सम्मान समारोह में केंद्रीय खान मंत्री जी किशन रेड्डी और सतीश चंद्र दुबे ने एनएमडीसी लिमिटेड की मदर प्रोजेक्ट किरंदुल परियोजना की डिपॉजिट 14 एम एल एवं डिपॉजिट 14 एन एम जेड को फाइव स्टार रेटिंग प्रदान की ।

केंद्रीय खान मंत्री जी किशन रेड्डी और सतीश चंद्र दुबे के करकमलों से प्रदत इस फाइव स्टार रेटिंग का सम्मान एनएमडीसी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अमिताभ मुखर्जी एवं एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक संजीव साही ने ग्रहण किया ।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236028
Total views : 8283410