पटना। एनडीए की नई सरकार (Bihar New NDA Government) में भाजपा कोटे के एक दर्जन मंत्रियों को जगह नहीं मिली। इसमें कई दिग्गज चेहरे का नाम भी शुमार है। पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी से लेकर उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा के अतिरिक्त प्रेम कुमार समेत 14 नाम सम्मिलित हैं।
गुरुवार को गांधी मैदान पर हुए शपथ ग्रहण समारोह में ये धुरंधर
मंच से नीचे विधायकों वाले कतार में बैठे दिखाई दिए। विधान परिषद कोटे वाले तीन मंत्रियों की भी नई सरकार में मंत्री पद से छुट्टी हो गई। इसमें पूर्व श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह, पूर्व पिछड़ा एवं अति पिछड़ा मंत्री हरि सहनी, अनुसूचित जाति जनजाति मंत्री जनक राम को भी नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली।
इसके अतिरिक्त जाले से जीते पूर्व नगर विकास मंत्री जिवेश मिश्रा, पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी।कुढ़नी से चुने गए पूर्व पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को भी निराशा हाथ लगी। पूर्व पर्यटन मंत्री रहे साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह को भी मौका नहीं दिया गया।
अमनाैर से जीते पूर्व सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू भी किनारे कर दिए गए। इसी तरह, बिहार शरीफ से जीते पूर्व पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार, छातापुर के विधायक व पूर्व पीएचईडी मंत्री नीरज सिंह बबलू को भी नई सरकार में जगह नहीं मिली।
पूर्व गन्ना एवं उद्योग मंत्री रहे हरसिद्धी विधायक कृष्णनंदन पासवान भी निराश हुए। मोतीलाल का टिकट पहले ही काट दिया गया था।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165332
Total views : 8191227