नई दिल्ली।India’s Upcoming ICC Tournaments: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार महिला वनडे विश्व कप (ICC Women’s ODI World Cup 2025) अपने नाम किया।
इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट ने वो मुकाम छू लिया, जहां अब वह दुनिया के शीर्ष पर खड़ी है।
जिसने 1983 में कपिल देव को पहली बार विश्व कप ट्रॉफी उठाते नहीं देखा उन्होंने हरमन के जरिये अपनी मुराद पूरी कर ली। भारत ने 1978 में पहली बार महिला विश्व कप में हिस्सा लिया था और 2005 और 2017 में मिताली राज की कप्तानी में टीम फाइनल तक पहुंची लेकिन दोनों बार ट्रॉफी हाथ से फिसल गई।
आखिरकार हरमनप्रीत की कप्तानी India Next ICC Tournaments (पुरुष और महिला दोनों)में भारत की महिला क्रिकेट टीम विश्व विजेता बन गई। महिला टीम की यह पहली आईसीसी ट्रॉफी है। भारत की इस जीत के बाद आइए एक नजर डालते हैं भारत के अगले आईसीसी टूर्नामेंट्स (पुरुष और महिला) की पूरी लिस्ट।
India Next ICC Tournaments (पुरुष और महिला दोनों)
| साल | टूर्नामेंट | होस्ट |
| 2026 | टी20 विश्व कप | भारत और श्रीलंका |
| 2026 | महिला टी20 विश्व कप | इंग्लैंड |
| 2027 | WTC Final (पुरुष) | इंग्लैंड |
| 2027 | वनडे विश्व कप (पुरुष) | साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, नामीबिया |
| 2027 | चैंपियंस ट्रॉफी (महिला) | श्रीलंका |
| 2028 | टी20 विश्व कप (मेंस) | ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड |
| 2028 | टी20 विश्व कप (महिला) | होस्ट नहीं कंफर्म अभी |
| 2029 | WTC Final (मेंस) | इंग्लैंड |
| 2029 | चैंपियंस ट्रॉफी (मेंस) | भारत |
| 2029 | वनडे विश्व कप (महिला) | होस्ट नहीं कंफर्म |
| 2030 | टी20 विश्व कप (मेंस) | इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड |
| 2030 | टी20 विश्व कप (महिला) | कंफर्म नहीं |
| 2031 | WTC Final (मेंस) | इंग्लैंड |
| 2031 | वनडे विश्व कप (मेंस) | भारत और बांग्लादेश |
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8166958
Total views : 8193802