छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने संभाला पदभार
सीएम साय ने दी शुभकामनाएँ, कहा – जनजातीय समाज के विकास और अधिकार संरक्षण में होगा सशक्त कार्य
रायपुर। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने आज औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय कार्यक्रम में शामिल हुए और रूप सिंह मंडावी को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मंडावी के नेतृत्व में राज्य के अनुसूचित जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास और उनके संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य होंगे।
पदभार ग्रहण समारोह रायपुर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, निगम-मंडल-आयोग के अध्यक्षगण, जनप्रतिनिधि और अन्य सम्माननीय अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अनुसूचित जनजाति आयोग की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि आयोग न केवल जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा का माध्यम है, बल्कि राज्य में समावेशी विकास की दिशा में एक सशक्त संस्थान के रूप में कार्य कर रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165564
Total views : 8191505