तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों की हुई नवीन पदस्थापना

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों की अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक नवीन पदस्थापना की है।

इसके तहत तहसीलदार तहसील कार्यालय कुमरदा से आकांक्षा साहू को तहसील कार्यालय छुरिया, तहसीलदार तहसील कार्यालय छुरिया से विजय कुमार कोठारी को तहसील कार्यालय कुमरदा, नायब तहसीलदार तहसील कार्यालय राजनांदगांव से गंगाधर राव को तहसील कार्यालय छुरिया, नायब तहसीलदार तहसील कार्यालय घुमका रामलखन चौहान को तहसील कार्यालय राजनांदगांव, नायब तहसीलदार तहसील कार्यालय छुरिया अब्दुल वसीम सिद्दीकी को तहसील कार्यालय घुमका आगामी आदेश पर्यन्त तक पदस्थ किया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment