छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना की है।
शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को गृह यानी पुलिस विभाग से प्रतिनियुक्ति पर लेकर राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो यानी EOW और एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB, रायपुर में पदस्थ किया गया है।
Loading Viewer...
जारी आदेश के मुताबिक, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतेश कुमार गौतम को EOW/ACB रायपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ में पदस्थ अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सिद्धांत तिवारी को भी नई जिम्मेदारी दी गई है
इसके अलावा एसआईए रायपुर में पदस्थ डीएसपी लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, गरियाबंद की डीएसपी मंजुलता राठौर, बेमेतरा के डीएसपी राजेश कुमार झा, बस्तर की डीएसपी दीपमाला कुर्रे, सुकमा की डीएसपी मोनिका श्याम, बीजापुर के डीएसपी रोशन आहूजा, सुकमा में एसआईबी के डीएसपी रविकांत सहारे और राजनांदगांव के नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो को भी EOW/ACB रायपुर में पदस्थ किया गया है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242408
Total views : 8291216