नए जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे ने किया पदभार ग्रहण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नए जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे ने किया पदभार ग्रहण

जिले के समग्र विकास हेतु टीम भावना से कार्य करने का दिया संदेश

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़// रायगढ़ जिले के नए जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे ने कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। बता दें कि अभिजीत बबन पठारे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2022 बैच के अधिकारी हैं। पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे दुर्ग जिले में सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे।
कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात पठारे ने जिला पंचायत के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें समर्पण, पारदर्शिता एवं टीम भावना के साथ जिले के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, जिससे विकास के लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुँच सकें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *