नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के समयपुर बादली इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। मृतकों में एक महिला और उसके तीन बच्चे शामिल हैं। Delhi Police ने घटना की पुष्टि की है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह समयपुर बादली क्षेत्र में महिला और उसके तीन बच्चों के शव उनके घर में मिले। प्रारंभिक जांच में पति पर हत्या का शक जताया गया है, जो आजादपुर मंडी में डिस्ट्रीब्यूटर का काम करता है। घटना के बाद से वह फरार बताया जा रहा है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
मयूर विहार में कार के अंदर मिला शव
इस घटना से एक दिन पहले राजधानी के पूर्वी दिल्ली स्थित मयूर विहार इलाके में भी एक व्यक्ति का शव कार के अंदर मिला था। मामला Star City Mall की बेसमेंट पार्किंग का है, जहां एक Honda City कार के अंदर व्यक्ति मृत पाया गया।
सुबह करीब 8 बजे मॉल कर्मचारियों ने रात से खड़ी कार को संदिग्ध स्थिति में देखा। कार के शीशे बंद थे और अंदर कोई हलचल नहीं थी। दरवाजा खोलने पर व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला, जिसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
मौत के कारणों की जांच जारी
सूचना मिलते ही मयूर विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में कार के अंदर संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस आत्महत्या या बंद कार में दम घुटने से मौत की आशंका जता रही है, हालांकि हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8160367
Total views : 8183732