पीएम आवास निर्माण में लापरवाही, तीन पंचायत सचिव निलंबित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पीएम आवास निर्माण की प्रगति के लिए करें नियमित फील्ड मॉनिटरिंग- सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़/ रायगढ़ जिले में आवास निर्माण की प्रगति को लेकर सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव ने आज खरसिया और तमनार के सीईओ जनपदों के साथ अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सब इंजीनियर्स, कार्यक्रम अधिकारी, विकासखंड समन्वयक एवं तकनीकी सहायकों की बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में ली।


बैठक में समीक्षा के दौरान आवास निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर तीन सचिवों को सीईओ जिला पंचायत यादव ने निलंबित कर दिया है। जिसमें जनपद पंचायत खरसिया के ग्राम पंचायत घघरा सचिव राजेश सारथी, ग्राम पंचायत बरगढ़ के सचिव कमलेश्वर राठिया एवं ग्राम पंचायत सूती की सचिव माधुरी सिदार को निलंबित कर दिया गया है।


समीक्षा बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत यादव ने सभी पंचायतों में चल रहे पीएम आवास निर्माण के प्रगति के बारे में पंचायतवार जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पिछले 15 दिनों के दौरान फील्ड में किए गए निरीक्षण और हितग्राहियों से मुलाकात के संबंध में जानकारी ली।

सीईओ यादव ने इन निरीक्षणों के दौरान हितग्राहियों के द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली। सीईओ यादव ने कहा कि पीएम आवास का काम सर्वोच्च प्राथमिकता का है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभी अधिकारी-कर्मचारी आवास निर्माण की प्रगति के लिए दिए गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। आगे नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी। जिसके काम में लापरवाही मिली उन पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


समीक्षा बैठक में एडिशनल सीईओ नीलाराम पटेल व महेश पटेल, सीईओ जनपद खरसिया पवन पटेल, सीईओ जनपद तमनार संजय चंद्रा, आवास शाखा से हरिशंकर पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *