Bihar Politics: बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, गठबंधन के दो वरिष्ठ नेता विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) से कुछ महीने पहले बुधवार को कांग्रेस (congress) में शामिल हो गए।
भाजपा नेता अनिल सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू में रहे शंभू पटेल को कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार ने पार्टी में शामिल कराया। राजेश कुमार ने कहा कि यह अनिल सिंह के लिए ”घर वापसी” है, जिनके पिता राम राज सिंह ने पार्टी के राज्य में शासन के दौरान मंत्री के रूप में काम किया था। सिंह ने खुद दो बार चंडी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया है। जद (यू) के पूर्व प्रदेश महासचिव पटेल ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली पार्टी में घुटन महसूस कर रहे थे। राजेश कुमार ने कहा कि अनिल सिंह और शंभू पटेल के शामिल होने से इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165845
Total views : 8191959