एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. शनिवार की देर रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट में उन पर कई राउंड फायरिंग की गई. इसके बाद उनको गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बताया जा रहा है कि उनको सीने और पेट में 2-3 गोलियां लगी हैं. वो अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर गए हुए थे. उसी वक्त उन पर अचानक गोलीबारी हो गई. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.
इसी साल फरवरी में कांग्रेस छोड़कर बाबा सिद्दीकी एनसीपी (अजीत पवार गुट) में शामिल हुए थे. वो पिछले 48 साल तक कांग्रेस में रहे थे. उस वक्त उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे पर लिखा था,
”मैं एक युवा किशोर के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ था और यह 48 वर्षों तक चलने वाली एक महत्वपूर्ण यात्रा रही. आज मैं तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं.”
बांद्रा पश्चिम से तीन बार विधायक रहे बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र में राज्य मंत्री रह चुके हैं. वे महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुंबई डिवीजन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
उन्होंने राजनीति की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में की थी. पहली बार बीएमसी में कॉरपोरेटर चुने गए थे. साल 1999, 2004 और 2009 में बांद्रा वेस्ट से विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं. साल 2014 के विधानसभा चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था.
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165400
Total views : 8191305