माइंस से परिवहन बंद करने नक्सल धमकी..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नारायणपुर  :  जिले में नक्सलियों ने परिवहन संघ के सदस्यों को धमकी दी है। माओवादियों ने बैनर-पोस्टर के माध्यम से कहा है कि आमदई माइंस से परिवहन का काम तत्काल बंद करें।

वरना इसका अंजाम बुरा होगा। मामला जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र का है। नक्सलियों ने परिवहन संघ के साथ माइंस में काम करने वाले मजदूरों को भी काम न करने की चेतावनी दी है। थाने से महज 800 मीटर दूरी पर बैनर-पोस्टर चस्पा किया है।


दरअसल, नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर थाने से महज 800 मीटर दूर ही बैनर-पोस्टर चस्पा किया था, जिसमें परिवहन संघ के सदस्य तामेश्वर उसेंडी, शरद कश्यप, दिनेश मिंज, लक्की, सुकमन, सत्तू, सोनसिग का नाम लिखा है। साथ ही लिखा है कि तत्काल माइंस में परिवहन का काम बंद कर दो।

ऐसा नहीं किया गया तो सागर साहू और कोमल मांझी की तरह मौत की सजा दी जाएगी। नक्सलियों के इस बैनर के बाद से परिवहन संघ के सदस्यों में दहशत का माहौल है। वहीं स्थानीय मजदूरों को भी चेतावनी दी गई है, जिससे वह भी डरे हुए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *