बीजापुर में नक्सलियों की साजिश नाकाम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

IED विस्फोट की चपेट में आए कोबरा बटालियन के दो जवान, हालत स्थिर

बीजापुर: जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंग (IED) विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए। यह घटना रविवार को फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के पिल्लूर–कांडलापरती इलाके में उस समय हुई, जब सुरक्षाबलों का संयुक्त दल सर्चिंग अभियान पर निकला था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जिला रिजर्व गार्ड (DRG), एसटीएफ और सीआरपीएफ कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम को इलाके में रवाना किया गया था। अभियान के दौरान रास्ते में नक्सलियों द्वारा पूर्व से बिछाई गई IED में अचानक विस्फोट हो गया।

मामूली रूप से घायल, रायपुर रेफर

विस्फोट की चपेट में आने से कोबरा बटालियन के दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों जवान खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment