धूमधाम से मनाया गया गणेश नगर वार्ड नंबर 46 में नवरात्र गरबा महोत्सव..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। गणेश नगर वार्ड नंबर 46 के पार्षद कार्यालय में नवरात्र गरबा महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ किया गया। यह नवरात्र गरबा महोत्सव का तीसरा वर्ष है और इसे हर साल की तरह इस बार भी विशेष रूप से मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्री रामशरण यादव जी थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर उजवला कराड़े जी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती विनीता यादव जी ने की।

वार्ड पार्षद श्री इब्राहिम खान अब्दुल जी के सहयोग से यह आयोजन लगातार तीसरे वर्ष हो रहा है, और इस बार भी इसे भव्य रूप से आयोजित किया गया।

आयोजन में वार्ड की माताएं, बहनें और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने गरबा महोत्सव में अपनी सहभागिता से पूरे माहौल को आनंदमयी बना दिया।

महिलाओं और बच्चों के लिए यह महोत्सव विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। नवरात्र के इस पावन अवसर पर पारंपरिक गीत-संगीत की गूंज और रंग-बिरंगी वेशभूषा ने पूरे माहौल को धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव में बदल दिया। इस आयोजन से न केवल वार्ड की सांस्कृतिक एकता बढ़ी बल्कि लोगों में आपसी मेलजोल और भाईचारे की भावना भी प्रबल हुई।

कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भेंट किए गए और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर श्री रामशरण यादव जी ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और सामूहिकता की भावना को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम का संचालन शानदार ढंग से किया गया और अंत में पार्षद श्री इब्राहिम खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

June 2026
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment