प्रकृति प्रेमी रितु मेश्राम ने सोलर पैनल से बढ़ाई पर्यावरण सुरक्षा में सहभागिता

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बलौदाबाजार की शिक्षिका ने पीएम सूर्यघर योजना के तहत घर की छत पर लगाया सोलर सिस्टम

बलौदाबाजार। समृद्धि कॉलोनी की निवासी और शिक्षिका रितु मेश्राम ने अपने घर पर सोलर पैनल लगवाकर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान दिया है। बच्चों को पढ़ाते समय वे हमेशा पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाती हैं और अब इस सोच को अपने जीवन में भी उतारते हुए उन्होंने जुलाई माह में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर सिस्टम लगवाया।

रितु मेश्राम के अनुसार, पहले हर महीने बिजली का बिल चिंता का कारण था, लेकिन सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से यह बोझ लगभग समाप्त हो गया है। सरकार द्वारा दी गई सब्सिडी ने इस पहल को और भी आसान बना दिया। उनका कहना है कि अब उनके घर की छत न केवल बिजली उत्पादन कर रही है, बल्कि पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में भी मदद कर रही है।

रितु मेश्राम कहती हैं, “सौर ऊर्जा की यह रोशनी सिर्फ मेरे घर को ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी उजाला दे रही है। यह योजना न सिर्फ आर्थिक राहत देती है, बल्कि लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा भी देती है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी पहल से लोग पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment