छत्तीसगढ़ में खुलेगा नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे भूमिपूजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। राज्य की राजधानी नवा रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) की स्थापना होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 22 और 23 जून 2025 को अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान यूनिवर्सिटी परिसर का भूमिपूजन करेंगे।

यह जानकारी छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से साझा की। उन्होंने बताया कि नवा रायपुर में 40 एकड़ भूमि इस यूनिवर्सिटी के लिए आवंटित की गई है। लगभग 350 करोड़ रुपये की लागत से विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा।

शैक्षणिक सत्र इसी वर्ष से शुरू

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि भवन निर्माण की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही यूनिवर्सिटी में इसी शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए एक ट्रांजिट कैंपस तैयार किया गया है, जिसका उद्घाटन भी गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।

शाह करेंगे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग

अपने प्रवास के दौरान गृह मंत्री अमित शाह प्रशासनिक बैठकों की भी अध्यक्षता करेंगे। हालांकि, इन बैठकों का स्थान अभी तय नहीं किया गया है। इसके अलावा वे शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपंजे के परिजनों से मुलाकात करेंगे और बस्तर में तैनात सुरक्षाबलों के जवानों से भी भेंट करेंगे।


छत्तीसगढ़ में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की स्थापना से न केवल राज्य को उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी शिक्षा का लाभ मिलेगा, बल्कि पूरे देश को क्राइम इन्वेस्टिगेशन और फॉरेंसिक रिसर्च के क्षेत्र में दक्षता हासिल करने में मदद मिलेगी। अमित शाह की इस यात्रा को राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *