शैलेश शर्मा 9406308437
नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़
घरघोड़ा! डॉ बीएसपी कॉलेज घरघोड़ा के अध्यक्ष अरुण कुमार पंडा सदस्य विजय डनसेना , प्राचार्य डॉ जगदीश तिर्की एवं कार्यक्रम अधिकारी एस एल साहू के नेतृत्व में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय रायपुर के आदेश अनुसार राष्ट्रीय संविधान दिवस 26 नवंबर को आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सरस्वती माता ,भारत माता छत्तीसगढ़ महतारी बाबा साहेब अंबेडकर की चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना के साथ किया गया।
कार्यक्रम को गति देते हुए सर्व प्रथम कार्यक्रम अधिकारी एस एल साहू द्वारा संविधान की प्रस्तावना सभी छात्र एवं कर्मचारियों द्वारा वाचन करआत्मसात किया गया। कार्यक्रम में उद्बोधन की कड़ी में साहू सर के द्वारा संविधान का महत्व अधिकार और कर्तव्य के बारे में मूलभूत जानकारी प्रदान कीगई।
प्राचार्य जगदीश तिर्की ने संविधान में उल्लेखित न्यायपालिका के अधिकार संबंधी व्याख्या कीगई। महाविद्यालय शासी निकाय अध्यक्ष अरुण कुमार पडा जी ने विधि अनुच्छेद धाराएं संबंधी जानकारी दी गई सदस्य विजय डनसेना जी द्वारा संविधान की गरिमा एवं राष्ट्रीय की गरिमा पर उद्बोधन दिया गया।
संविधान कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा उद्बोधन दिया गया। कर्मचारी स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।
रामप्यारे सूर्यवंशी द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अध्यक्ष की अनुमति से कार्यक्रम की समापन की गई।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8180788
Total views : 8212330