बंगाल की खाड़ी में रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र आंध्र प्रदेश के तटीय शहर काकीनाडा से 225 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में था। भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर अंदर था।
भूकंप की झटके आंध्र प्रदेश के कई शहरों में लोगों ने महसूस किए। विशाखापत्तनम में भी भूकंप की वजह से लोग घरों से बाहर आ गए। हालांकि भूकंप की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232249
Total views : 8278753