जल जीवन मिशन के तहत् हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया और रोहताड़ भी इस योजना का हिस्सा बना। स्थानीय अधिकारियों और जल जीवन मिशन की टीम ने गांव के जलस्रोतों का निरीक्षण किया और एक विस्तृत योजना बनाई। इस योजना के तहत् 10 हजार लीटर क्षमता वाली 3 सोलर टंकियों का निर्माण किया गया जो सौर ऊर्जा से चलती हैं। इन टंकियों में दूर-दूर से पानी लाकर उसे शुद्ध किया जाता है और फिर इसे पूरे गांव में पाइपलाइनों के जरिए घर-घर तक पहुंचाया जाता है। इसके लिए 2 हजार 900 मीटर पाइपलाइन बिछाया गया है, जिससे अब हर घर को शुद्ध पेयजल मिल रहा है।
पहले जहां दूषित पानी के कारण पेट की समस्याएं और जल जनित बीमारियां आम थीं, अब लोग स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। यह बदलाव न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी गांव वासियों के लिए सुखदायक है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी अब स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी रहे हैं। रोहताड़ गांव की यह कहानी जल जीवन मिशन की सफलता की गवाही देती है। यह मिशन केवल पानी उपलब्ध कराने का नहीं बल्कि ग्रामीणों को स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का अनुभव कराने का भी माध्यम बना है। रोहताड़ के हर घर में अब शुद्ध पेयजल उपलब्ध है और ग्रामीण महिलाओं के चेहरों पर संतोष और खुशी की मुस्कान है।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8166649
Total views : 8193306