रायपुर/दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने बहुप्रतीक्षित विदेश दौरे को सफलतापूर्वक पूरा कर स्वदेश लौट आए हैं। राजधानी दिल्ली के एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री, मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा और युवा भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
सीएम साय आज दोपहर 2:30 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां उनके स्वागत के लिए राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री, भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी और भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी। रायपुर में उनके भव्य स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं।
दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा,
“भारत और जापान की मित्रता सदियों पुरानी है। पीएम मोदी का यह दौरा तकनीकी, औद्योगिक और सांस्कृतिक सहयोग को नई ऊंचाई देगा। इससे दोनों देशों की जनता को लाभ मिलेगा और साझा समृद्धि के द्वार खुलेंगे।”
मुख्यमंत्री के इस सफल विदेश दौरे को छत्तीसगढ़ के विकास, निवेश और वैश्विक संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242943
Total views : 8291831