ऑपरेशन के बाद मौत का रहस्य! – बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अस्पताल का O.T. सील

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ऑपरेशन के बाद मौत का रहस्य! – बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अस्पताल का O.T. सील

इलाज में लापरवाही का आरोप लगने के बाद राजनांदगांव के शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मचा हड़कंप — जांच टीम ने गायनिक ऑपरेशन थियेटर किया सील

राजनांदगांव। शहर के शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
ग्राम रीवागहन निवासी दौपदी साहू को 24 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था।
इसके बाद 6 अक्टूबर को उन्हें टांका खुलवाने के लिए दोबारा भर्ती किया गया, लेकिन 9 अक्टूबर की दोपहर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि मौत इलाज में गंभीर लापरवाही की वजह से हुई।
गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में घेराव कर प्रदर्शन किया और जिम्मेदार डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की।
घटना की सूचना मिलते ही सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अस्पताल की विस्तृत जांच शुरू की।

9 अक्टूबर को ही विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया, जिसे सात दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
शुक्रवार को जिला स्तरीय जांच दल ने शुक्ला हॉस्पिटल पहुंचकर सबसे पहले गायनिक ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया और कल्चर जांच के लिए सैंपल लिए।
इन सैंपलों को एआईआईएमएस रायपुर भेजा जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं संक्रमण या तकनीकी गड़बड़ी तो मौत का कारण नहीं बनी।

सैंपल लेने के बाद जांच दल ने शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के गायनिक ऑपरेशन थियेटर को आगामी आदेश तक सील कर दिया है।
फिलहाल जांच जारी है और स्वास्थ्य विभाग इस मामले को संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता पर ले रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *