रायपुर की शांत सुबह अचानक खौफ़नाक बन गई, जब साइंस कॉलेज मैदान से एक अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई। शरीर पर चोट के गहरे निशान देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए और इलाके में सनसनी फैल गई।
शनिवार सुबह सरस्वती थाना क्षेत्र के साइंस कॉलेज मैदान में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने सबसे पहले मैदान में पड़े शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव का मुआयना किया।
जांच के दौरान मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं, जो घटना को और रहस्यमयी बना रहे हैं। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8215985
Total views : 8257763