दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिनदहाड़े हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तोरवा थाना क्षेत्र में शराब भट्ठी के सामने अज्ञात बदमाशों ने एक ऑटो चालक की ऑटो के अंदर ही गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, वारदात तोरवा शराब भट्ठी के सामने हुई। अज्ञात आरोपियों ने ऑटो के भीतर चालक पर हमला किया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा सके।

फिलहाल हत्या के कारण और आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *