हर घर तिरंगा: देशभक्ति के रंग में रंगा मुंगेली, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

125 मीटर तिरंगे के साथ दिखी अद्भुत एकता

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जिला मुख्यालय स्थित आगर खेल परिसर से जिला कलेक्टोरेट के जनदर्शन कक्ष तक ‘‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’’ की थीम पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों को एकजुट करते हुए देश प्रेम की भावना जगाना एवं एक झंडे के नीचे पारस्परिक सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना था।

इस यात्रा में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक दीनानाथ केशरवानी, आमजन एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा की विशेष बात यह थी कि 125 मीटर लंबे तिरंगा को स्कूली बच्चों ने अपने हाथों में थामे पारस्परिक एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।


कार्यक्रम का समापन जनदर्शन कक्ष में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहले ने कहा कि ‘‘जय जवान, जय किसान’’ ‘‘हिंदुस्तान रहे महान’’। उन्होंने कहा कि 1947 के पहले हमारा देश गुलाम था, स्वतंत्रता पूर्व हमारे पूर्वजों ने तरह-तरह की यातनाएं सही।

देश की आजादी के लिए हमारे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी कुर्बानी दी। उन्होंने संविधान और देश के कानून का पूरी निष्ठा के साथ पालन करने प्रोत्साहित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पांडेय ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आज के इस भव्य कार्यक्रम के लिए बधाई दी।


कलेक्टर ने कहा कि हम जो भी कार्य कर रहे हैं, हम चाहे किसी भी भूमिका में है, अपना कार्य बहुत ही ईमानदारी और पूर्ण मनोयोग से करें। अनुशासन व ईमानदारी से लोगों के लिए की गई सेवा ही सही मायने में देशभक्ति है।

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बेहतर शिक्षण के माध्यम से ही हम रोल मॉडल तैयार कर सकते हैं। अनुशासित बनना और देश के प्रति पूर्ण निष्ठा भाव रखना ही तिरंगा यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले जिले के वीर सपूतों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही 15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने सभी लोगों से अपील की।


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संगठन और एकता में बहुत शक्ति है। जब हम कदम से कदम से मिलाकर चलते हैं, तब सशक्त भारत बनता है। उन्होंने अनुशासन के महत्व को बताते हुए कहा कि अनुशासन के कारण हम संगठित होते हैं। अनुशासन ही वह शक्ति है जो हमारे राष्ट्र और परिवार को बांध कर कर रखा है।

अपने घर, परिवार में बच्चों को भगत सिंह जैसा राष्ट्रभक्त और बलिदानी का संस्कार देते हुए उन्हें आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम के समापन में जिला प्रशासन द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिरिक कलेक्टर ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment