मुंगेली पुलिस का ‘ऑपरेशन बाज’: अवैध शराब तस्करी पर कड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मुंगेली जिले में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत अवैध शराब की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है।

थाना पथरिया, लोरमी और सरगांव क्षेत्रों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 लीटर कच्ची महुआ शराब, 73 पाव देशी प्लेन शराब और दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।ऑपरेशन के दौरान, 1 अक्टूबर 2025 को साइबर सेल मुंगेली, थाना लोरमी, पथरिया और सरगांव की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

ग्राम विचारपुर रोड पर मोटरसाइकिल से अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन करते संतोष शिकारी (40 वर्ष) और ओमप्रकाश शिकारी (20 वर्ष), दोनों निवासी शिकारीडेरा थाना लोरमी, को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उनके कब्जे से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत 1200 रुपये) और होण्डा शाइन मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 28 R 5260) जब्त की गई।इसी तरह, थाना पथरिया के मंडी क्षेत्र में संजय यादव उर्फ झोलू (29 वर्ष), निवासी शांतिनगर पथरिया, के कब्जे से 50 पाव देशी प्लेन शराब (कीमत 4000 रुपये) और प्लेटिना मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 28 J 2840) जब्त की गई। थाना सरगांव क्षेत्र के पेंड्री में टेकराम बंजारे (30 वर्ष) को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया.

जहां से 23 पाव देशी प्लेन शराब (कीमत 1840 रुपये) जब्त की गई।सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई, जिसमें तीन आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। यह अभियान असामाजिक तत्वों और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाया जा रहा है

जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में संचालित है।कार्रवाई में निरीक्षक प्रसाद सिन्हा (थाना प्रभारी पथरिया), निरीक्षक अखिलेश वैष्णव (थाना प्रभारी लोरमी), उपनिरीक्षक सुशील बंछोर (साइबर सेल प्रभारी), प्रधान आरक्षक नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, रवि मिंज, भेषज पाण्डेकर, राकेश बंजारे, राहुल यादव, हेमसिंह, परमेश्वर जांगड़े और रवि डाहिरे का सराहनीय योगदान रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *