पुरुष वर्ग में अंशुल शर्मा विजेता, अजय बघेल उपविजेता एवं महिला वर्ग में सौम्या सिंह राजपूत विजेता, संजीवनी कुर्रे उपविजेता
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली- मुंगेली जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 15 जून दिन रविवार को प्रेस क्लब,मुंगेली के सौजन्य से उपलब्ध शतरंज हॉल, प्रेस क्लब भवन,मुंगेली में किया गया। इस स्पर्धा में मुंगेली जिले से महिला वर्ग में 16 एवं पुरुष वर्ग 46 कुल 62 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप श्री योगेश शर्मा(जिला प्रवक्ता,दैनिक नवभारत एवं सचिव, प्रेस क्लब मुंगेली), कार्यक्रम अध्यक्ष श्री आशीष मिश्रा(उपाध्यक्ष, मुंगेली जिला शतरंज संघ)विशिष्ट अतिथि श्री विजय वर्मा (चेयरमैन, मुंगेली जिला शतरंज संघ) एवं श्री सुबोध कुमार सिंह (अध्यक्ष मुंगेली जिला शतरंज संघ) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्पर्धा के चीफ आर्बिटर श्री ओमप्रकाश वन्दे, डिप्टी चीफ ऑर्बिटर मनोज कुमार साहू एवं आर्बिटर हिमेश जोशी, राहुल रात्रे थे। महिला वर्ग की स्पर्धा 4 चक्रों में एवं पुरुष वर्ग स्पर्धा 6 चक्रों में आयोजित की गयी।
महिला वर्ग में पहला स्थान सौम्या सिंह राजपूत-4 अंक, दूसरा स्थान -संजीवनी कुर्रे-3.5 अंक, तीसरा स्थान लक्ष्मी साहू-3अंक,चौथा स्थान उर्वी गुप्ता-3अंक, पांचवा स्थान-अंकिता घृतलहरे-2.5अंक, छठां स्थान- काव्या सिंह कुर्रे-2.5, सातवां स्थान-जिज्ञासा बंजारे -2 अंक, आठवां स्थान-सौम्या राजपूत-2 अंक, नौवां स्थान- आभाश्री साहू-2अंक, दसवां स्थान-प्रियंका राठौर-2 अंक प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान- अंशुल शर्मा 5.5 अंक, द्वितीय स्थान- अजय कुमार बघेल-5 अंक, तृतीय स्थान-ईशान पटेल-5 अंक, चतुर्थ स्थान-अमृतेश उपाध्याय-5 अंक, पंचम स्थान-प्रवीण कुमार कश्यप-5अंक, षष्ठम स्थान राजेश पाटले चार अंक सप्तम स्थान -सोमेश सिंह राजपूत-4 अंक, अष्टम स्थान- अक्षर देवांगन-4 अंक, नवम स्थान-यश शर्मा-4 अंक, दशम-प्रांजल कश्यप-4अंक प्राप्त किया।
स्पर्धा में सभी विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
स्पर्धा में चयनित प्रतिभागी 3 से 6 जुलाई को भिलाई में होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष-महिला शतरंज स्पर्धा में मुंगेली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मुख्य अतिथि श्री योगेश शर्मा ने इस अवसर पर जिले में शतरंज खेल की प्रतिभा निखारने के लिए हरसंभव सहायता का उद्घोषणा करते हुए कहा कि भिलाई में होने वाली प्रतियोगिता में उनकी ओर से सहायता किया जाएगा और मुंगेली में भविष्य में होने वाली शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन श्री अरविंद पांडेय जी ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर संघ के वरिष्ठ सदस्य श्री युगल किशोर राजपूत, श्री सूर्यकान्त शर्मा, कामता सिंह कुर्रे,मुकेश सिंह ने शुभकामनायें प्रदान की हैं और खिलाड़ियों के पालकों श्री राजेश्वर सिंह ठाकुर, श्री आनंद केशरवानी, श्री कामता सिंह कुर्रे, विक्रम कुमार देवांगन ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मुंगेली नगर में निरंतर शतरंज खेल की गतिविधियां होते रहनी चाहिए। श्री विजय वर्मा जी ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि मुंगेली प्रेस क्लब के सौजन्य से ही शतरंज खेल के लिए मुंगेली नगर में स्थान उपलब्ध हो सका है।
