मुंगेली जिला स्तरीय जूनियर शतरंज स्पर्धा संपन्न..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मुंगेली जिला शतरंज संघ के तत्वधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन बीते दिनों आगर हाई स्कूल, मुंगेली में आयोजित किया गया। इस स्पर्धा में मुंगेली जिले से कुल 42 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहित शुक्ला (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद‌ मुंगेली),
अध्यक्षता – रामकिंकर सिंह परिहार (अध्यक्ष, प्रयास,अ‌ स्मॉल स्टेप फाउंडेशन),
विशिष्ट अतिथि – सुनील पांडेय (प्राचार्य,जेसीस पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल मुंगेली), सुबोध कुमार सिंह (अध्यक्ष, मुंगेली जिला शतरंज संघ), चेयरमेन, विजय वर्मा (मुंगेली जिला शतरंज संघ), आशीष मिश्रा (उपाध्यक्ष मुंगेली जिला शतरंज संघ),मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


स्पर्धा के चीफ आर्बिटर ओमप्रकाश वन्दे, डिप्टी चीफ ऑर्बिटर मनोज कुमार साहू थे। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान-जिज्ञासा बंजारे-5 अंक, दूसरा स्थान -संजीवनी कुर्रे- 4.5अंक, तीसरा स्थान-चंद्रप्रभा साहू -4 अंक, चौथा स्थान-सृष्टि गुप्ता -3.5अंक रही।


बालक वर्ग में प्रथम स्थान- अमृतेश उपाध्याय-5.5 अंक, द्वितीय स्थान- अंशुल शर्मा -5. 5 अंक, तृतीय स्थान-राजेश पाटले-5अंक, चौथा स्थान- अमन कुमार मिरी- 4.5 अंक रहे।
स्पर्धा में सभी विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।


स्पर्धा में चयनित प्रतिभागी 20 से 22 अगस्त को कोरबा में होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर बालक-बालिका फिडे रेटेड शतरंज स्पर्धा में मुंगेली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का मंच संचालन अरविंद पांडे ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर संघ के वरिष्ठ सदस्य युगल किशोर राजपूत, सूर्यकान्त शर्मा, कामता सिंह कुर्रे,मुकेश सिंह ने शुभकामनायें प्रदान की है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *