ताजा खबर
जशपुर के 50 स्कूलों को स्मार्ट किट, मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्रांति को बताया मील का पत्थर.. तपकरा को मिली नई पहचान: मुख्यमंत्री  साय ने तहसील कार्यालय का किया शुभारंभ, नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा पटवारी पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप, ग्रामवासियों का फूटा गुस्सा: कहा– फौती के बदले मांगे ₹5000, अब होगा जनआंदोलन!… पुरानी रंजिश पर बुजुर्ग की हत्या, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.. मौदहापारा पुलिस की दोहरी कार्रवाई: चाकू लहराने वाला बदमाश और अस्पताल में चोरी करने वाला सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने निभाई छेरापहरा सेवा, स्वर्ण झाड़ू से की रथमार्ग की शुद्धि

“गर्व का पल: गगन में तिरंगा लहराने वाले शुभांशु शुक्ला को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई, कहा – देश का सीना गर्व से चौड़ा हुआ”

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर।
भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला द्वारा अंतरिक्ष मिशन में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करने पर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

सांसद अग्रवाल ने कहा,
“41 वर्षों बाद अंतरिक्ष में तिरंगा लहराना सिर्फ एक मिशन नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों की ऊंची उड़ान है। यह शुभांशु शुक्ला की नहीं, पूरे भारतवर्ष की ऐतिहासिक उपलब्धि है।”

भारत के अंतरिक्ष इतिहास में स्वर्णिम अध्याय

बृजमोहन अग्रवाल ने इसे भारत की वैज्ञानिक शक्ति, युवाओं की प्रतिभा और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा,
“शुभांशु शुक्ला की यह उड़ान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी। आज जब अंतरिक्ष में तिरंगा लहराया, तो भारत का आत्मविश्वास आसमान छू गया है।”

छत्तीसगढ़ का बेटा बना देश का गौरव

छत्तीसगढ़वासियों के लिए यह क्षण और भी खास है क्योंकि इस गौरवशाली उपलब्धि में राज्य के सपूत शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रचा है। बृजमोहन अग्रवाल ने अपने बधाई संदेश में लिखा:
“आपको इस अद्भुत उपलब्धि पर हार्दिक बधाई। आपका उज्ज्वल भविष्य हमारी शुभकामनाओं के साथ और भी ऊंचाइयों को छुए। जय हिंद!”

भारत बना अंतरिक्ष में अग्रणी ताकत

भारत पहले ही चंद्रयान और गगनयान जैसे अभियानों में सफलता प्राप्त कर चुका है। अब Axiom-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब अंतरिक्ष दौड़ में सिर्फ हिस्सा नहीं, नेतृत्व कर रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 2025
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *