मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं की समय-सारणी आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म करते हुए मंडल ने स्पष्ट कर दिया है कि 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2027 से आयोजित की जाएंगी, जबकि 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी 2027 से शुरू होगी।
[pdf_embed url=”https://navbharattimes24x7.in/wp-content/uploads/2026/08/Time-Table-2027-.pdf”]
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी निर्देशों के तहत दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह टाइम टेबल रेगुलर और प्राइवेट दोनों तरह के विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा। वहीं छात्रों को केंद्र पर निर्धारित समय से आधा घंटा पहले पहुंचने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
Author: Deepak Mittal









