किरंदुल में जलभराव से प्रभावित नगरवासियो की स्थिति की  विधायक ने ली जानकारी ,हर संभव मदद हेतु दिशा निर्देश दिये..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दंतेवाड़ा :  विधायक चैतराम अटामी ने किरंदुल में आये बाढ़ के हालात की जानकारी ली,विधानसभा सत्र चलने के कारण विधायक चैतराम अटामी रायपुर में है वे किरंदुल नहीं पहुँच पाए लेकिन विधायक चैतराम अटामी ने किरंदुल के हालात का फोन पर जायजा लिया, कलेक्टर दंतेवाड़ा मयंक चतुर्वेदी एवं एन एम् डी सी प्रबंधन से बातचीत कर प्रभावितों को हर संभव मदद करने हेतु दिशा निर्देश दिये.

किरंदुल में आये बाढ़ की हालात को लेकर विधायक चैतराम अटामी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी मुलाकात कर जानकारी दी है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रभावितों की मदद हेतु अधिकारियों से बातचीत कर उचित दिशा निर्देश दिये है .

विधायक चैतराम अटामी ने कहा की विधानसभा सत्र के कारण रायपुर में होने से किरंदुल नहीं पहुँच पाया,हालात की जानकारी मिली है, शाशन – प्रशाशन बाढ़ प्रभावितों के साथ है,अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए गए है,प्रशाशन द्वारा प्रभावितो की  हर संभव मदद दी जायेगी .

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment