जनता की समस्याओं का संवाद से समाधान ही सुशासन का उद्देश्य – विधायक धरमलाल कौशिक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जनता की समस्याओं का संवाद से समाधान ही सुशासन का उद्देश्य – विधायक धरमलाल कौशिक
पथरगढ़ी समाधान शिविर में 03 हजार 322 आवेदनों का हुआ निराकरण
337 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन लगातार जारी है। इसी कड़ी में पथरिया विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पथरगढ़ी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक शामिल हुए। उन्होंने सीधे आमजनों से संवाद किया और उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। शिविर में 337 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया और 223 हितग्राहियों को शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी गई। साथ ही 23 को पेंशन प्रमाण पत्र, 04 को श्रम कार्ड, 09 को शौचालय स्वीकृति आदेश, 10 कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड अंतर्गत चेक, 01 को आईस बॉक्स, 05 को पशु शेड, डबरी व बकरी शेड निर्माण की स्वीकृति, 12 को जॉब कार्ड, नोनी सुरक्षा योजनांतर्गत 06 को बॉण्ड पेपर, 05 को आयुष्मान व वय वंदना कार्ड, 10 को राशनकार्ड, 05 पीएम आवास का स्वीकृति आदेश, 05 को पौधा, 07 को लखपति दीदी प्रमाण पत्र, 03 को चक्रीय निधि व सामुदायिक निवेश कोष अंतर्गत चेक राशि, 02 को किसान-किताब, 02 को पावर स्प्रेयर व 05 को पीएम किसान सम्मान निधि का चेक और क्रेड़ा विभाग द्वारा 07 सोलर ड्यूल पम्प प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

विधायक  कौशिक ने कहा कि जनता से बात कर के उनकी समस्याओं का समाधान करना ही विष्णु का सुशासन है। शिविर के माध्यम से लोगों एक जगह बुलाकर उनकी समस्याओं का निराकरण के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इससे आमलोगों का समय की बचत के साथ कार्यालयों का चक्कर लगाने से मुक्ति मिल रही है। मुख्यमंत्री  साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की सभी गारंटियों को पूरा करने के लिए कार्य किया जा रहा है। पीएम आवास, जल जीवन मिशन सहित सभी कार्य तेजी से किया जा रहा है। पात्र लोगोें को इन योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। विधायक  कौशिक ने विभिन्न ग्रामों के लिए 05 करोड़ 56 लाख रूपए के सड़क सहित विभिन्न कार्यों के स्वीकृत होने की जानकारी दी और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने स्टॉलों का भी अवलोकन किया और महिला बाल विकास विभाग के स्टॉल में बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। शिक्षा के विभाग के दिव्यांग बच्चों को ट्रायसायकल, श्रवण यंत्र और शैक्षणिक सामग्री प्रदान किया।
कार्यक्रम को जनपद पंचायत पथरिया के सभापति  रिंकू सिंह, जिला पंचायत की सभापति अनिला देवी राजपूत, जनपद पंचायत अध्यक्ष चित्ररेखा जांगड़े और उपाध्यक्ष  दीपिका कौशिक ने भी संबोधित किया और लोगों को समाधान शिविर का लाभ उठाने प्रोत्साहित किया। पथरिया एसडीएम अजय शतरंज ने बताया कि समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के मामले में मुंगेली जिला प्रदेश के 33 जिले में प्रथम स्थान पर है। ग्राम पत्थरगढ़ी क्लस्टर में कुल 03 हजार 329 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 03 हजार 322 आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा चुका है। सबसे ज्यादा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत पीएम आवास के 01 हजार 440 आवेदन प्राप्त हुए है। इसके साथ ही पीएम आवास 2.0 के तहत 01 हजार 337 लोगों का सर्वे कर नया नाम जोड़ा गया है। इस दौरान संबंधित अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *