निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111
पिछले पाँच से छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने से नाराज़ मितानिनों का आक्रोश गुरुवार सुबह सड़क पर उतर आया। सुबह 5 बजे से ही बड़ी संख्या में मितानिनों ने भोजपुरी टोल प्लाज़ा पर पहुँचकर नारेबाज़ी की और टोल प्लाज़ा को जाम कर दिया।
मितानिनों का कहना है कि लगातार कई महीनों से उन्हें उनकी तनख्वाह नहीं मिल रही है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

बार-बार विभाग को अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं होने पर उन्हें विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा।
जाम के कारण टोल प्लाज़ा से गुजरने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुँची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मितानिनों से चर्चा कर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया।
मितानिन संघ की महिलाएं स्पष्ट कह रही हैं कि अब वे केवल आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होंगी। जब तक उनकी मांगों पर लिखित और ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटी रहेंगी।
उनकी प्रमुख मांगों में मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि, सेवा सुरक्षा और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में नियमितीकरण शामिल है। इसी को लेकर मितानिनें मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रही हैं।”


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8243419
Total views : 8292416