मंत्री टंकराम वर्मा के PA पर गिरी गाज, अचानक हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की निजी स्थापना में पदस्थ निज सहायक (PA) दुर्गेश धारे पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी करते हुए उनकी संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। इस अचानक हुई कार्रवाई से मंत्रालय और राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।

जारी आदेश के अनुसार, दुर्गेश धारे, पिता स्व. तुकाराम धारे, मंत्री टंकराम वर्मा (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा) की निजी स्थापना में निज सहायक (संविदा) के पद पर कार्यरत थे। शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 की कंडिका 4(5) और 5(चार) के तहत को-टर्मिनस आधार पर उनकी नियुक्ति समाप्त करने का निर्णय लिया है।

GAD के आदेश में क्या कहा गया है?

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश (क्रमांक ESTB 102 (1)/7/2024-GAD-8 (Part-3)) में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि दुर्गेश धारे की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाती है। हालांकि, आदेश में कार्रवाई के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है, जिससे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

अचानक कार्रवाई, कई सवाल

PA की इस तरह अचानक छुट्टी किए जाने से यह सवाल उठने लगे हैं कि
👉 क्या यह सिर्फ प्रशासनिक फैसला है?
👉 या इसके पीछे कोई गंभीर कारण या अंदरूनी रिपोर्ट है?

फिलहाल शासन की ओर से कारणों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इतना तय है कि मंत्री की निजी स्थापना में यह बड़ा बदलाव आने वाले दिनों में और चर्चाओं को जन्म दे सकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *