मंत्री टंकराम वर्मा ने सुहेला में 71 लाख की लागत से बने नवीन तहसील भवन का किया लोकार्पण, विकास कार्यों की झड़ी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मंत्री टंकराम वर्मा ने सुहेला में 71 लाख की लागत से बने नवीन तहसील भवन का किया लोकार्पण, विकास कार्यों की झड़ी

बलौदाबाज़ार के सिमगा विकासखंड में मंत्री ने किया करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण, बोले – “अब ग्रामीणों को मिलेगी प्रशासनिक सुविधाओं में बड़ी राहत”

बलौदाबाज़ार। प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मंगलवार को विकासखंड सिमगा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सुहेला में 71.12 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन तहसील भवन का लोकार्पण किया।

इसके साथ ही ग्राम रावन और झीपन में भी अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर मंत्री वर्मा ने तालाब सौन्दर्यीकरण और महतारी सदन निर्माण हेतु 15-15 लाख रुपये की घोषणा की।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि नवीन तहसील भवन से आसपास के गांवों के किसानों और आम नागरिकों को राजस्व संबंधी कार्यों में काफी सुविधा होगी। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गरीबों और किसानों की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करें।

इस मौके पर कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि तहसील भवन से राजस्व से जुड़े मामलों का त्वरित निराकरण हो सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी को दिक्कत आती है, तो वे जिला मुख्यालय स्थित संपर्क केंद्र में भी संपर्क कर सकते हैं।

इससे पूर्व मंत्री वर्मा ने ग्राम रावन में

  • आयुर्वेदिक अस्पताल से बावा देव तक 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित गौरव पथ का लोकार्पण,

  • 10 लाख रुपये की लागत से आयुर्वेदिक अस्पताल की बाउंड्रीवाल,

  • हायर सेकंडरी स्कूल रावन में 10 लाख रुपये की लागत से क्रांक्रीटीकरण कार्य का भूमिपूजन किया।

वहीं ग्राम झीपन में उन्होंने प्रार्थना शेड, स्काउट-गाइड भवन में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का लोकार्पण तथा कुर्मी समाज के सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *