आरंग क्षेत्र में रेत निकालते माफियाओं पर खनिज विभाग की कार्रवाई..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरंगः महानदी के किनारे बसे गांवों में इन दिनों रेत के अवैध कारोबार में लगे खनन माफियाओं पर खनिज विभाग की कड़ी नजर है। खनिज विभाग द्वारा, राजस्व विभाग आरंग और पुलिस प्रशासन के सहयोग से आरंग के विभिन्न रेत खदानों में लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है।

गुरुवार को भी मुखबिर से सूचना के बाद खनिज विभाग ने ग्राम गुदगुदा में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पनडुब्बी नुमा मशीन, नाव, चैन माउंटिंग मशीन और एक हाईवा वाहन को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार गुदगुदा के ग्रामीणों द्वारा विरोध के बाद भी माफियाओं द्वारा रेत का अवैध खनन किया जा रहा था।

महानदी से लगे ग्राम गुदगुदा डूबान क्षेत्र में आता है जिसके कारण नदी में हमेशा जल भराव रहता है। लेकिन खनन माफिया पनडुब्बी नुमा मशीन के माध्यम से पानी के अंदर से रेत निकालने का अवैध काम कर रहे थे।

जानकारों की माने तो पनडुब्बी नुमा मशीन पानी के अंदर से रेत को बाहर फेंकता है जिसके बाद चैन माउंटिंग मशीन के माध्यम से रेत को वाहनों में भरा जाता है और परिवहन किया जाता है। आपको बता दे आरंग क्षेत्र में पनडुब्बी नुमा मशीन के माध्यम से रेत निकालने का यह दूसरा मामला है।

इसके पहले गौरभाट रेत खदान से भी पनडुब्बी नुमा मशीन को जब्त किया गया था। मामला सामने आने के बाद से खनिज विभाग की टीम क्षेत्र का सघन दौरा कर अवैध खनन पर कार्रवाई कर रही है।

कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग से सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव, सुपरवाइजर सुनीलदत्त शर्मा, वीरेंद्र बेलचंदन, डी.के. साहू, राजू बर्मन, लुकेश वर्मा, गोलू वर्मा, केदार वर्मा, प्रेम कुर्रे और आरंग पुलिस के स्टाफ उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment